कुछ देशों में दुष्कर्म के आरोपी को सरेआम गोलियां मारी जाती हैं,आरोपी को सुअरों से कटवाया जाता है

नई दिल्ली/
हैदराबाद में पशु चिकित्सक युवती की गैंगरेप के बाद हत्या के विरोध में पूरा देश एकजुट हो गया। इसे लेकर संसद से लेकर देश के अलग-अलग हिस्से में लोग इसके खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। हमारे देश में न्याय व्यवस्था इतनी लचर है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट का हवाला देते हुए सजा सालों खिंचती चली जाती है। निर्भया के दुष्कर्मियों को सात साल बाद भी फांसी की सजा नहीं दी गई है जबकि ये मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया गया था। इसीलिए क्षुब्ध होकर सांसद जया बच्चन ने संसद में तीखी बात कही कि ऐसे जघन्य आरोपियों को तो भीड को सौंप देना चाहिए वही करेगी इंसाफ।
भारत में न्याय प्रक्रिया काफी लंबी है, लेकिन कुछ देशों में ऐसे जघन्य अपराधों के लिए सजाए मौत ही मिलती है।
चीन में सीधे मौत की सजा
चीन उन देशों में शामिल है जहां दुष्कर्म के विशेष मामले में मौत की सजा का प्रावधान है। यहां पर दुष्कर्म के मामलों में कई लोगों को मौत के घाट उतारा भी जा चुका है। चीन में इस जुर्म की सजा जल्दे से जल्द दे दी जाती है।
पोलैंड:सुअरों से कटवाकर मौत की सजा
पोलैंड में दुष्कर्म के आरोपी को सुअरों से कटवाया जाता है। हालांकि अब एक नया कानून आ चुका है, जिसमें आरोपी को नपुंसक बना दिया जाता है।
उत्तर कोरिया :सिर में मार दी जाती है गोली
उत्तर कोरिया में अपराधियों के प्रति कोई दया या सहानुभूति नहीं दिखाई जाती है। यहां दुष्कर्म के लिए केवल एक ही सजा है और वो है मौत। यहां दुष्कर्मी को सरेआम सिर में कई गोलियां मारी जाती हैं।
इंडोनेशिया: पुरुष में डाले जाते हैं महिला के हॉर्मोन्स
इंडोनेशिया में दुष्कर्म करने वालों की भी अलग ही सजा है। यहां बलात्कार के आरोपियों को नपुंसक बनाने के साथ ही साथ उनमें महिलाओं के हॉर्मोन्स डाल दिए जाते हैं।
सऊदी अरब :दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी सजा
सऊदी अरब में इस्लामिक कानून शरिया लागू है। यहां किसी भी अपराध के लिए मौत की सजा का ही प्रावधान है। अगर कोई भी व्यक्ति दुष्कर्म का दोषी पाया जाता है तो अपराधी को फांसी पर टांगने, सिर कलम करने के साथ-साथ उसके यौनांगों को काटने की सजा सुनाई जा सकती है।
संयुक्त अरब अमीरत: एक हफ्ते में दी जाती है फांसी
संयुक्त अरब अमीरत में कई जुर्मों के लिए कुछ अलग-अलग सजाएं हैं, लेकिन दुष्कर्मी को सीधे मौत की सजा सुनाई जाती है। यूएई के कानून के मुताबिक, यदि किसी ने सेक्स से जुड़ा अपराध किया है तो उसे सात दिनों में फांसी दे दी जाती है।
इराक: पत्थर से मार कर मौत
इराक में दुष्कर्मी को मौत की सजा दी जाती है, लेकिन सजा देने का तरीका अलग होता है। दुष्कर्म के दोषी को तब तक पत्थर मारे जाते हैं, जब तक कि उसकी मौत न हो जाए। दुष्कर्म जैसे जुर्म करने वालों की मौत आसान नहीं होती क्योंकि दोषी को काफी देर तक पीड़ा और यातना से भी गुजरना पड़ता है।