नई संभावनाएं तलाश रही है कांग्रेस
By Pradesh Varta, 6 July, 2018, 23:29

महू। आगामी विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करने एंव नई संभावना को समझने हेतू म.प्र.कांग्रेस कमेटी ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री यूनुस बिलिम को इंदौर जिले का पर्यवेक्षक बना कर भेजा। महू डाक बंगले पर उनका शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जायसवाल, बरिष्ठ नेता लक्षमण ढोली,योगेश यादव, पार्षद कैलाश पांडे आदि ने उनका स्वागत किया। लगभग चार घंटे तक कार्यकर्ताआें का मन टटोलने के बाद पर्यवेक्षक ने कहा कि महू के कांग्रेसजनों में जबर्दस्त उत्साह है जिसका लाभ मिलेगा। चित्र में यूनुस बिलिम से चर्चा करती हुई मीडिया