बारिश में भीगते हुए स्पर्धाओं में भाग लिया
By Pradesh Varta, 10 July, 2018, 9:10

/ मनोरंजक गतिविधियां
इंदौर। वहां उनकी मौज - मस्ती का आलम ही अलग था। बारिश में भीगते हुए एंजॉय करने का मजा ही अलग है। अपनी मनोरंजक गतिविधियों के साथ जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप सार्थक की महिलाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। रालामंडल स्थित रिसॉर्ट पर सम्पन्न हुई इन स्पर्धाओं में ग्रुप की सदस्यों ने वाॅटर स्पोर्ट्स, वाॅटर वालीबॉल, आइस क्रशिंग, स्पंज गेम में हिस्सा लिया। ग्रुप अध्यक्ष निधि चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन सचिव आकाश अदिति जैन एवं लकी सुदिता मुणोत ने किया।