प्रदेशवार्ता. संदिग्ध एप लिंक को खोलना देवास के एक व्यक्ति को महंगा पड गया. धोखे में आकर एप की लिंक खोलते ही कुछ देर में खाता खाली हो गया. 3 जनवरी को आवेदक महान मालवीय पिता टीकम मालवीय उम्र 28 साल निवासी लक्ष्मी बाई मार्ग नाहर दरवाजा देवास द्वारा थाना नाहर दरवाजा में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अज्ञात आरोपी द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से RTO Chalan.Apk नामक संदिग्ध फाइल की लिंक भेजी गई। उक्त लिंक डाउनलोड करने पर उनका मोबाइल फोन हैक हो गया,जिसके माध्यम से उनके बैंक खाते से कुल ₹4,75,000/- (चार लाख पचहत्तर हजार रुपए ) की धोखाधड़ी कर ली गई. शिकायत पर नाहर दरवाजा पुलिस ने ई. एफआईआर दर्थ कर धारा 318(4) बी.एन.एस. 2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया और डिजिटल ट्रेल का पीछा करते हुए आरोपियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बैंक खातों को फ्रीज करवाया जहां पैसा ट्रांसफर हुआ । पुलिस ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से फ्रॉड राशि कुल 4,01,000/- रुपए तथा 4 एंड्रॉइड मोबाइल फोन कीमती करीबन 80,000/- रुपए कुल 4,81,000/- रुरुपए का मश्रूका जब्त किया.
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*
01.रोशन पिता संतोष मोदी उम्र 24 साल निवासी ग्राम मंगसो थाना धनवार जिला गिरिडीही (झारखण्ड )
02.सुजीत कुमार पिता राजू राम चन्द्रवँ सी निवासी ग्राम मंगसो थाना धनवार जिला गिरिडीही(झारखण्ड )
03.सुजीत पासवान पिता रामचंद्र पासवान उम्र 21 साल ग्राम श्रीरामढीह थाना धनवार जिला गिरिडीही (झारखण्ड )
04.सुजीत चंद्रवंशी पिता स्वर्गीय श्याम सुन्दर चंद्रवंशी उम्र 28 साल निवासी ग्राम बडरान थाना तीसरी गिरिडीही (झारखण्ड)

