प्रदेशवार्ता. देवास जिले के कमलापुर में पुलिस को बाडे से डीजल. थिनर जैसे ज्वलशील पदार्थ का भंडार मिला. अगर भंडारण में आग लग जाती तो बडा हादसा हो जाता. कमलापुर थाने की पुलिस जब बाडे में पहुंची तो आरोपी भंडारण को लेकर कोई जवाब नहीं दे पाया. पुलिस को कागज लाने का कहकर निकला और फरार हो गया.
पुलिस को यहां से एक डीजल टैंकर, 1000 लीटर थिनर, 400 लीटर डीजल एवं अन्य उपकरण मोटर पंप कुल मश्रुका 50 लाख रुपए का मौके से मिला जिसे जब्त कर लिया. पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा अवैध कारोबार करने वाले एवं आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था. 9 फरवरी को थाना प्रभारी कमलापुर को मुखबीर सूचना मिली कि बड़ी चौराहे के पास रोड किनारे स्थित जितेंद्र पटेल के बाडे में बने पक्के कमरे में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल आदि का भारी मात्रा में भंडारण कर क्रय-विक्रय किया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस)बागली सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलापुर उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर तत्काल जितेंद्र पटेल के बाड़े पर तस्दीक करते एक डीजल टैंकर क्रमांक एमपी09GG5698 मिला जिससे डीजल निकाला जा रहा था, मौके पर पंचानो के समक्ष कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र पिता रमेश परमार निवासी ग्राम अरंडिया इंदौर एवं आरोपी जितेंद्र पटेल से मौके पर मिले मश्रुका डीजल व थिनर से भरे ड्रमो एवं अन्य सामग्री के संबंध में पूछताछ करते कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तथा आरोपी जितेंद्र पटेल कागज लाने का बहाना बनाकर घटनास्थल से फरार हो गया. उक्त दोनों आरोपियों द्वारा अवैध रूप से डीजल व थिनर का अवैध भंडारण कर क्रय-विक्रय का व्यापार करना पाया गया. आरोपियों के विरुद्ध थाना कमलापुर पर धारा-3/7 इसी एक्ट,287BNS के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी जितेंद्र परमार को न्यायालय बागली में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*सराहनीय कार्य*-उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कमलापुर उप निरीक्षक सर्जनसिंह,उप निरीक्षक पी.सी सोलंकी,राकेश चौहान चौकी प्रभारी चापड़ा,प्रआर योगेश यादव,रायचंद जोड़ियां,राजेंद्र शर्मा,भगवती प्रसाद खरे,आरक्षक जीवन मालवीय,दिलीप सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही.


