देवास मेंं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ…
देवास। देवास में सॉफ्ट टेनिस 14, 17,19 एवं ताईक्वाण्डों 19 वर्ष से कम उम्र के बालक/बालिकाओं के लिए आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थित में हुआ. 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने कहा कि देवास शहर आज खेलमय हो गया है। खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभर से सॉफ्ट टेनिस एवं ताईक्वाण्डों के खिलाड़ी मां चामुंडा की नगरी में आए हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अच्छे खिलाड़ी बनोगे तो अच्छे नागरिक बनोगे. अच्छे नागरिकों से अच्छे देश का निर्माण होगा. खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश में खेल के विकास में कार्य किया जा रहे हैं। खेल के उन्नयन के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जितना महत्वपूर्ण नहीं है, खेलना महत्वपूर्ण है। देवास से खिलाड़ी निकलेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस प्रकार की प्रतियोगिताए आयोजित होते रहना चाहिए। उन्होंने चैंपियन ट्रॉफी का अनावरण भी किया। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। खिलाड़ियों के 34 दलों द्वारा मार्च पास्ट किया गया. कार्यक्रम में राजीव खंडेलवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। देवास के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर देवास का नाम रोशन कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के खेलो का आयोजन होने पर अच्छा वातावरण का निर्माण होता है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशो एवं केंद्रीय विद्यालय, आईपीएससी आदि सहित कुल 37 टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता में लगभग 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं एवं 200 ऑफिशल्स शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन पायोनियर पब्लिक स्कूल मुखर्जी नगर में 24 दिसंबर तक किया जा रहा है।
