क्राइम

देवास से डंफर चुराकर 900 किमी दूर हरियाणा ले गए, चोरी के डंफर की पायलेटिंग क्रेटा कार कर रही थी

प्रदेशवार्ता. चोर डंफर को चुराकर 900 किमी दूर हरियाणा ले गए. चोरी के डंफर के आगे. आगे एक क्रेटा कार पायलेटिंग करते हुए चल रही थी. देवास पुलिस की मेहनत रंग लाई और चोरों को महज 12 घंटे में पकड लिया.
फरियादी राजेश बघेल निवासी अर्जुन नगर इटावा देवास ने 3 फरवरी को सुबह करीब 6:30 बजे थाना बैंक नोट प्रेस पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मैं धनपाल सिंह सेंधव के यहां ड्राइवरी का कार्य करता हूं. 2 फरवरी को कार्य समाप्त होने के पश्चात करीब 9:30 बजे मैने अपना डम्फर चेतन्य स्कूल के पास,श्री विनायत इंटरप्राइजेस प्लांट इंदौर भोपाल रोड़ जेतपुरा परिसर में खड़ा कर अपने घर चला गया था। 2 फरवरी की रात करीब 2 बजे डम्फर चोरी होने पर मुझे मेरे सेठ धनपाल सिंह से सूचना मिली की डम्फर अपने स्थान पर नही है। जिस पर से मैं तत्काल डम्फर खड़ा करने के स्थान पर पहुंचा,जहां डम्फर खड़ा नही था. उक्त डम्फर को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए है। रिपोर्ट पर से थाना बैंक नोट प्रेस पर धारा 305(A) का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा चोरी गये डम्फर को बरामद कर उक्त घटना में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर से अतिरिक पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) संजय शर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस अमित सोलंकी,थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा चेक किए गए, जिनमें आरोपियों के द्वारा घटना कारित करने उपरांत भागना कैद हुआ। प्रारंभिक सीसीटीव्ही फुटेज का निरीक्षण करने पर यह ज्ञात हुआ कि डम्फर की पायलेटिंग एक सफेद रंग की क्रेटा कार कर रही थी जिसकी चर्चा स्थानीय पुलिस अधिकारियों के बीच में करने पर यह संभावना जताई गई कि उक्त गैंग हरियाणा राज्य के नूंह जिले की मेवाती गैंग हो सकती है. इस दौरान घटना को घटित हुए लगभग 06 घंटे का समय हो चुका थे जिससे यह प्रबल संभावना थी कि उक्त गैंग जिला देवास से काफी दूर चली गई होगी. जिस पर से पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा पुलिस अधीक्षक नूंह से समन्वय स्थापित कर खेड़ा कालीपुर टोल प्लाजा थाना रोजकामेव जिला नूंह पर हरियाणा पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी लगवाई गई। देवास पुलिस के अनुमान अनुसार उक्त चोरी गए डम्फर को खेड़ा कालीपुर टोल प्लाजा थाना रोजकामेव जिला नूंह से जब्त किया गया । इस प्रकार देवास पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित करके 45 लाख की राशि के डम्फर को मात्र 12 घंटे के भीतर 900 कि.मी. दूर हरियाणा राज्य के खेड़ा कालीपुर टोल प्लाजा थाना रोजकामेव जिला नूंह से बरामद किया.
*सराहनीय कार्यः*- उक्त सराहनीय कार्य में उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) संजय शर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल,थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र शशिकांत चौरसिया,थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक अमित सोलंकी,सउनि हितेश चन्द्रवंशी,प्रआ दिनेश मुकाती,भारत चौधरी एवं थाना रोजकामेव जिला नूंह से निरीक्षक विनोद कुमार,प्रआ दिनेश कुमार,आर संजय कुमार एवं विनित कुमार की सराहनीय भूमिका रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button