क्राइम

दोस्ती की आड में हत्या, आरोपी मित्र गिरफ्तार, खेत दिखाने के बहाने लेकर गया जंगल

प्रदेशवार्ता. मात्र 48 घंटे के भीतर अंधेकत्ल का पर्दाफाश,थाना कमलापुर पुलिस ने किया हैं. आरोपी मृतक को खेत दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर गया और नुकीले लोहे के पाइप से हत्या कर दी. आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए घटनास्थल पर ही मौजूद रहा, 1 फरवरी को थाना कमलापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भमोरी के समीप जंगल के सुनसान मार्ग पर दोपहर लगभग 12:55 बजे सतीश पाटीदार उम्र 35 वर्ष निवासी करनावद की अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कमलापुर मय फोर्स के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया जाकर उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर थाना कमलापुर में धारा 103 (1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा उक्त घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलापुर सर्जन सिंह मीणा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई. गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरा चैक किए गए. विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही जितेन्द्र पिता धूलचंद पाटीदार उम्र 35 वर्ष निवासी करनावद को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर प्रारंभिक पुछताछ में आरोपी ने मृतक सतीश की हत्या कारित करना स्वीकार किया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक सतीश पाटीदार व आरोपी के मध्य आपसी मतभेद के चलते उसने हत्या की योजना बनाई। 1 फरवरी को आरोपी ने मृतक को आलू का खेत दिखाने के बहाने जंगल के सुनसान मार्ग पर बुलाया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने नुकीला लोहे के पाइप से मृतक के सिर पर जोरदार हमला किया,जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से स्वयं घटनास्थल पर उपस्थित होकर ग्रामीणों के बीच चर्चा करता रहा ताकि उस पर किसी प्रकार का संदेह न हो । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप एवं मोटरसाइकिल जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
*सराहनीय कार्य:* – उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कमलापुर उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा, चौकी प्रभारी करनावदउनि चिंतामणि चौहान,प्रधान आरक्षक अरुण आर्य,राजेंद्र शर्मा,भगवती प्रसाद खरे,सचिन कश्यप,सत्यप्रकाश मिश्रा,रायचंद झोडिया,आरक्षक अरुण वर्मा,बलराम परमार,दिलीप सोलंकी एवं सायबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक सचिन चौहान एवं शिवप्रताप सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button