प्रदेशवार्ता. तुनक मिजाज वहशी पति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी. पत्नी को लाठी डंडों से इतना मारा की उसकी जान निकल गई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. देवास जिले के सतवास की इस घटना का पुलिस ने जल्द ही संज्ञान लेकर आरोपी को धरदबोचा.
मामला सतवास के बड़ौदा का है. सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात को सचिन नामक युवक ने विवाद के बाद पत्नी रिंकी की लाठी डंडों से पीट पीटकर बेहरमी से हत्या कर दी. घटना की जानकारी लगते ही मंगलवार शाम 4 बजे के लगभग सतवास थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सतवास के शासकीय अस्पताल में पीएम के लिए लाया गया. परिजन की मौजूदगी में महिला के शव का पीएम कराया. घटना के बाद महिला के परिजन में काफी आक्रोश है. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि अपराधियों को जल्द से सजा दिलाई जाए.
सतवास थाना प्रभारी बीडी बीरा ने बताया कि ग्राम बड़ौदा का मामला है. रिंकी (रिंकू) उम्र 24 वर्ष के साथ पति सचिन ने मारपीट की. पत्नी को बुरी तरह लकड़ियों से पीटा. इन्हीं चोटों के कारण महिला की मौत हो गई. परिवार वालों ने सूचना दी तो घटना स्थल पर जाकर लाश का पंचनामा बनाया व पीएम कराया गया. पीएम के बाद विधिवत कारवाई की जाएगी. आरोपी सचिन अभी पुलिस हिरासत में है. पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया.
0 230 1 minute read

