प्रदेश वार्ता। कन्नौद में वन्य प्राणियों का शिकार करने वाली गैंग का फरार मुखिया और उसका साथी पुलिस ने पकड लिया है। 22 दिसंबर को 100 डायल पर पुलिस को सूचना मिली थी कि खारपा/गादिया के बीच में वन्य प्राणी के शिकार के अवशेष जंगल के रास्ते पर दो अज्ञात व्यक्ति काटकर फेके गये हैं। प्रकरण में पुलिस एवं वन विभाग की टीम द्वारा बडा उर्फ ईमाम पिता रमजान निवासी खारपा, इरफान पिता इशाक, सलीम पिता ताजउददीन निवासी टाकलीखेडा शिकार हेतु बन्दुक उपलब्ध कराने अनवेश पिता नूर खां निवासी कन्नौद को गिरफतार किया गया था, उक्त गैंग का मुखिया फारूख उर्फ फररू पिता अजीज निवासी खारपा एवं रमजान पिता हबीब खां निवासी सतवास रोड कन्नौद के घटना दिनांक से फरार हो गये थे। जिनकी गिरफतारी हेतु पुलिस द्वारा मुखबीर मामुर कर तलाश की जा रही थी। मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस टीम प्र.आर. 599 दीपक अग्निहोत्री, आरक्षक योगेन्द्र व राहुल द्वारा आष्टा रोड कुस्मानिया के आस-पास दबिश देकर आरोपी फारूख उर्फ फररू पिता अजीज निवासी खारपा एवं रमजान पिता हबीब खा निवासी सतवास रोड कन्नौद पकडा व आरोपियो कब्जे से दो छुरे जप्त किये गये, आरोपीगण द्वारा अपने साथियों बडा उर्फ ईमाम पिता रमजान, इरफान पिता इशाक, सलीम पिता ताजउददीन निवासी टाकलीखेडा के साथ मिलकर टाकलीखेडा पटेल की जिरात सलीम के खेत में हिरण का शिकार कर मास छुरे से काट-पीट कर आपस में बाटना स्वीकार किया आरोपीगण के विरूध्द प्रकरण पंजीबध्द कर गिरफतार किया गया व वन विभाग टीम को सूचना दी जाकर माननीय न्यायालय श्री कुंदन कछवारे के समक्ष पेश किया गया, जिनके द्वारा आरोपीगण को जेल भेजा गया।
0 889 1 minute read



