Uncategorized

सोने के आभूषण और नकदी से भरा बैग चुराकर खातेगांव उतर गए थे चोर, 27.50 की इस चोरी का एक माह में ही खातेगांव पुलिस ने किया खुलासा प्रदेशवार्ता. थाना खातेगांव क्षेत्रान्तर्गत हुई 27.50 लाख की चोरी का पुलिस ने महज 30 दिन में पर्दाफाश कर दिया हैं. 50 पुलिसकर्मियों की 10 पृथक-पृथक टीमों ने अलग. अलग राज्यों के 06 जिलों में 15 स्थानों पर दबिश डाली थी. पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए 190 कि.मी. के मार्ग पर लगे 450 सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले. ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत लगे कैमरों का नेटवर्क और गांव-गांव में बनाए गए व्हाट्सएप कम्युनिटी ग्रुप ने इस चोरी के खुलासे में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका फिर से साबित की है. कैमरों से मिले फुटेज को व्हाट्सएप कम्युनिटी ग्रुप में पुलिस ने फॉरवर्ड किया था. दो शातिर चोर जो भोपाल के निवासी हैं इन्होंने पहले रैकी की, फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पूर्व में भी आरोपियों पर दर्जनों अपराध अलग. अलग थानों पर दर्ज हैं. 25 अप्रैल 25 को फरियादी अनुज कुमार सोनी पिता कमल प्रसाद सोनी निवासी सराफा चौक बकतरा थाना शाहगंज जिला सीहोर ने अपने मित्र हर्षल सोनी के साथ थाना खातेगांव आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मैं बालाजी ज्वेलर्स के नाम बकतरा थाना शाहगंज जिला सीहोर अन्तर्गत दुकान संचालित करता हूं। मेरे मित्र हर्पल सोनी जिनकी वैष्णवी ज्वेलर्स के नाम से सराफा चौक बकतरा में दुकान है। हम दोनों करीब दो सालो से जे. एल मालवीय बस जो कि बरेली से इन्दौर चलती हैं के ड्राइवर बबलू कुश्वाह के माध्यम से सोने-चांदी के आभूषण रिपेयर करने व तैयार कराने के लिए इन्दौर के व्यापारियों एवं कारीगरों के पास भेजते हैं। हर बार की तरह 24 अप्रैल को भी हम दोनों ने रिपेयरिंग वाले सोने के आभूषण (गला हुआ सोना) कीमत करीब 24.10 लाख रुपए एवं नकद 3.40 लाख रुपए अलग अलग पैकेट में रख कर मालवीय बस से बकतरा से इन्दौर आने के लिये रखे थे, जो अगले दिन सुबह 8 बजे इदौर के व्यापारियों को प्राप्त करना थे। लेकिन अगले दिन व्यापारी ने फोन कर बताया कि पार्सल बस में नहीं है। ड्रायवर से बात करने पर ज्ञात हुआ कि बरेली से इन्दौर जाने के लिए दो व्यक्ति बस में बैठे थे जब बस रात करीब 2:15 बजे जयसवाल ढाबा खातेगांव पर रुकी तो उक्त दोनो व्यक्ति, वहीं उतर गए। दोनो व्यक्तियों पर पार्सल चोरी करने की शंका है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी खातेगांव विक्रांत झांझोट मय फोर्स के घटनास्थल पहुंचे एवं घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही फुटैज चेक किए, जिसमें ड्राइवर द्वारा बताए गए व्यक्तियों द्वारा बार-बार बस में चढ़‌ना उतरना एवं झोले में कुछ ले जाना कैद हुआ। उक्त गंभीर घटना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना खातेगांव में धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना की मंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी कर चोरी में गया मश्रुका बरामद करने के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी खातेगांव विक्रांत झाझोट के नेतृत्व में 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर से संदिग्ध मंगल उर्फ मंगू को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसने अपने साथी राजा पिता आजाद सिंग के साथ मिलकर पहले रैकी की फिर 24 अप्रैल को बरेली बस स्टैंड से इन्दौर के लिए बस में बैठे. बकतरा में व्यापारी के द्वारा सोने का पार्सल रखने पर खातेगांव में बस के स्टॉप के दौरान मौका पाकर बैग चोरी कर लिया. आरोपी मंगल के साथी राजा पिता आजाद सिंह को गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों के कब्जे से घटना में चोरी गया समस्त मश्रुका जब्त किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. मंगल उर्फ मंगू पिता बादामीलाल कुवबंदिया निवासी वार्ड क्रमांक 01 टंकी मोहल्ला हस्दा ठाल नीलम कॉलोनी जहांगीराबाद भोपाल।
  2. आजाद सिंह कुचबंदिया निवासी कुम्हारपुरा ठाठीपुर जिला ग्वालियर हाल भानपुर झुम्मी बस्ती भोपाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button