Thursday, July 16th, 2026 | 3:48 PM

आपनी जान गंवाकर महिला ने बचाई आंगनवाड़ी के बच्चों की जान

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. मप्र में एक महिला ने मासूम बच्चों की जान बचाकर त्याग की मिसाल पेश की हैं. अफसोस महिला नहीं बची. ये मामला मप्र के नीमच जिले का हैं. जिले के घटना सरवानिया महाराज चौकी क्षेत्र अंतर्गत मडावदा पंचायत आती हैं. इसी पंचायत क्षेत्र में आता है ग्राम रानपुर. इसी गांव की आंगनवाड़ी केंद्र में सोमवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. मधुमक्खियों ने जिस समय हमला किया आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चे मौजूद थे. अचानक हुए इस हमले की सूचना ग्रामीणों को लगी तो हडकंप मच गया. मधुमक्खियों के इस हमले के दौरान महिला कंचनबाई ने हिम्मत रखी और समय रहते सभी बच्चों के ऊपर तिरपाल डालकर उन्हें मधुमक्खियों के डंक से दूर कर दिया. तिरपाल में छूपने से बच्चों की जान बच गई. कंचनबाई ने बच्चों को तो बचा लिया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई. कंचन बाई को सरवानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाया गया, लेकिन देर हो चुकी थी. मंगलवार को पीएम के बाद कंचनबाई का गांव में अंतिम संस्कार किया गया. गांव शोक में डूबा है. कंचनबाई आंगनवाड़ी में खाना पकाने वाले स्व. सहायता समूह की अध्यक्ष थी. पति को पैरालिसिस है, पति के अलावा एक बेटा व दो बेटियां हैं. कंचन बाई ही अकेले कमाने वाली थी. जिनके ऊपर अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी.

You may also like