Saturday, July 11th, 2026 | 5:35 PM

देवास जिले की वे आंगनवाडियां बंद होगी जहां बच्चों की संख्या बेहद कम, केंद्र सरकार के आदेश पर होगा अब युक्तियुक्तकरण

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. मप्र सहित देवास जिले की उन आंगनवाडियों को अब बंद किया जाएगा जहां बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं की संख्या बेहद कम हैं. केंद्र सरकार ने बेहद कम संख्या वाली आंगनवाडियों को बंद करने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजा गया हैं. अभी कहा जा रहा है कि इन आंगनवाडियों को बंद कर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा. लेकिन ये काम किस तरह से होगा ये स्पष्ट नहीं हैं. देवास जिले में 1869 आंगनवाडियों का आदेश के बाद भौतिक सत्यापन होगा. इनमें देवास शहर के अंतर्गत अभी 249 से अधिक आंगनवाडियां संचालित हैं. ये सब कुछ सरकारी स्कूलों की तर्ज पर होगा. जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम थी, उन्हें बंद कर दिया गया था, बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कर दिया था. अब केंद्र के आदेश के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाडियों के भौतिक सत्यापन में जुटने वाला हैं. एक और आदेश के अनुसार आंगवाडियों को प्राथमिक स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा, माना जा रहा है कि इससे आंगनवाडी आने वाले बच्चे स्कूल में आसानी से एडमिशन पा सकेंगे. साथ ही सरकारी भवन और बुनियादी सुविधाओं का लाभ आंगनवाड़ी को मिल सकेगा. आंगनवाडियों के भौतिक सत्यापन का काम ं कलेक्टर की निगरानी में जल्द शुरू होगा.

You may also like