प्रदेशवार्ता. थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने शेयर मार्केट का ब्रोकर बनकर साइबर ठगी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया हैं. शातिर बदमाश किराये के बैंक खातों का उपयोग कर ठगी के पैसे निकालते थे. 17 फरवरी को विकास नगर चौराहा पर एटीएम कार्ड धोखे से बदलकर पैसे निकालना की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी. इसके बाद एसपी पुनीत गेहलोद ने विशेष टीम गठित की. विशेष टीम के द्वारा एटीएम के आसपास विशेष निगरानी रखी गई. निगरानी के दौरान एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाईकल से भागने का प्रयास कर रहा था जिसको पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया एवं पूछताछ करते उसने अपना नाम विजेन्द्र पिता गजराज सिंह ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम ग्वाला बताया. उक्त व्यक्ति की तलाशी करते उसकी जेब से 8 एटीएम कार्ड और एक चेकबुक मिली, जिसको तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आम लोगों को फोन कर शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देते है और उनके खातों में ठगी की रकम डलवाते है एवं किराये पर लिए गए खातों का उपयोग कर पैसे निकालते है. आरोपी के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र में धारा 181/2025 316(5),318(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया. उक्त आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया एवं उक्त आरोपी से 08 एटीएम कार्ड,₹ 1,08,000 रुपए नकदी जब्त कि 84,000 की खातों मे जमा राशि फ्रीज कराई गई. उक्त सराहनीय कार्य ने थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र शशिकांत चौरसिया,प्रआर शिवकुमार,आर लोकेश,आकाश,लक्ष्मीकांत की सराहनीय भूमिका रही।
0 256 1 minute read

