सतवास ( राजा खान)। मध्य प्रदेश मुस्लिम पिछड़ा वर्ग विकास परिषद प्रदेश संयुक्त सचिव डॉक्टर मोहम्मद अकबर खान की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष अजीज आरिफ द्वारा वहीद खान सदर अतवास को देवास जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही जावेद खान खातेगांव, वकील खान मंसूरी पीपलरवा को उपाध्यक्ष, अकबर खा कोटखेड़ा को कोषाध्यक्ष और सैयद सत्तार अली हरणगांव को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया । कन्नौद तहसील अध्यक्ष लाइक मंसूरी कुस्मानिया एवं खातेगांव तहसील अध्यक्ष रफीक खान टाकलीखेड़ा को बनाया गया। इस अवसर पर हाजी शब्बीर खान, बबलू खान , शाहिद खान , शहादत खान आदि उपस्थित थे ।
0 110 Less than a minute



