क्राइम

देवास शहर में महिलाओं के गले से सोने की चेन खींचने वाले धराए, एक आरोपी उडीसा से तो दो गुजरात से पकडाए

प्रदेशवार्ता. शहर के राधागंज में बुजुर्ग महिला अपने पोते को स्कूल छोडकर घर लोट रही थी, उस वक्त बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींच ली थी. इसी तरह मंदिर जा रही एक अन्य महिला के गले से भी सोने की चेन बदमाश झपट ले गए थे. चेन स्नैचिंग की दो घटनाओं को एसपी पुनीत गहलोद ने गंभीरता से लिया और बदमाशों को पकडने के लिए पुलिस की चार अलग. अलग टीमें बनाई. देवास पुलिस की मेहनत रंग लाई और पुलिस ने तीन आरोपी पकडे. इनमें से एक आरोपी उडीसा से तो दो अन्य गुजरात के सूरत से पकडाए. पुलिस को इस गैंग ने जो प्रारंभिक जानकारी दी है उसके अनुसार ये गैंग 50 से अधिक लूट कर चुकी हैं. इन आरोपियों ने रतलाम में भी चेन झपटी थी और ऐसी ही कोशिश उज्जैन और इंदौर में भी की. पुलिस ने इनके पास से लूटी गई चेन भी बरामद कर ली हैं. ये गैंग अलग. अलग राज्यों में चैन स्नेचिंग करने जाती थी. देवास पुलिस ने 40 दिन की अथक मेहनत के बाद आखिरकार पकड लिया. फरियादिया रुकमणी शर्मा निवासी राधागंज ने 8 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने पोते को किंडर स्कूल राधागंज, देवास से घर लेकर लौट रही थी तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली. उक्त घटनाक्रम को त्वरित संज्ञान में लेकर देवास पुलिस आरोपियों की तलाश में संलग्न हुई,इसी दौरान 19 जनवरी को एक अन्य फरियादिया उषा नवरंगे मंदिर जाते समय चेन स्नैचिंग की शिकार हुई. दोनों घटनाओं पर थाना बैंक नोट प्रेस में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा चेन स्नैचिंग के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर से तत्कालीन थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस अमित सोलंकी एवं थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस प्रीति कटारे के नेतृत्व में कुल चार विशेष टीमों का गठन किया गया. विशेष टीमों के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए । “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” में जनसहयोग से लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई। लगभग 800 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली गई,तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का अंतर्राज्यीय स्तर पर पीछा करते हुए उड़ीसा एवं सूरत में दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त चेन स्नैचिंग की घटनाएं करना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा जिला रतलाम में भी 18 जनवरी को चेन स्नैचिंग की घटना कारित की गई थी जिस पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध क्रमांक 38/19.01.2026 का पंजीबद्ध है।
*गिरफ्तार आरोपी*:-
01.कान्हु चरण बधई पिता घनश्याम बधई उम्र 30 साल निवासी ग्राम झिटीकाबाड़ी पोस्ट खंडरु जिला गंजम उड़ीसा हाल मुकाम शांति मोहल्ला जिला सूरत(गुजरात).
02.धवल कुमार पारेख पिता दिनेश भाई पारेख उम्र 42 साल निवासी म.न 302 रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सयान सूरत(गुजरात)
03.रेखाबाई पति धवल कुमार पारेख उम्र 40 साल निवासी कृष्णा कॉम्पलेक्स फ्लेट क्रमांक बी 401 सूरत (गुजरात).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button