प्रदेशवार्ता. मां. बाप और भाई पर दराते और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी बेटे को सोनकच्छ पुलिस ने महज 12 घंटे में जंगल से ढूंढ निकाला. पुलिस ने आरोपी को पकडने के लिए रातभर सर्चिंग आपरेशन चलाया. 1 फरवरी को थाना सोनकच्छ क्षेत्र में सूचना प्राप्त हुई कि अर्जुन सिंह कुशवाह नामक व्यक्ति द्वारा अपने ही माता-पिता एवं भाई पर दराते एवं कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया है। हमले में आरोपी ने अपनी माता के हाथ पर गंभीर वार कर हाथ काट दिया. घटना की सूचना मिलते ही घटना में घायल पीड़ितों को पुलिस द्वारा ग्रामीणों की सहायता से तत्काल सोनकच्छ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें जिला अस्पताल देवास रेफर किया गया। आरोपी अर्जुन सिंह कुशवाह के विरुद्ध थाना सोनकच्छ पर धारा 109(1),296(बी.),118(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. घटना को अंजाम देने के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गहलोद द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए. जिस अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) सोनकच्छ दीपा मांडवे के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर के नेतृत्व में चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा पूरी रात ग्राम गंधर्वपुरी,गढ़ खजुरिया एवं आसपास के जंगलों एवं खेतों में संभावित ठिकानों पर सघन सर्चिंग की गई। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप सोनकच्छ पुलिस द्वारा मात्र 12 घंटों के भीतर “ऑपरेशन हवालात” के तहत फरार आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर,उनि हिमान्शु पान्डे,सउनि आर.सी.पोरवाल,प्रआर हरिओम यादव,धर्मेन्द्र सिंह,राजेश लुवानिया,विकास पटेल,कुलदीप सिंह,आर सत्येन्द्र,लक्ष्मण,रघुवीर,कपील,अखिलेश,देवेन्द्र,रितेश की सराहनीय भूमिका रही.



