हमारा देश त्यौहारों का देश है। विश्व में सबसे अधिक त्यौहार भारत में ही मनाए जाते हैं। त्यौहारों के गुुलदस्ते का सबसे बड़ा पुष्प दीपावली है। अनेक परम्पराओं को समाहित किए पांच दिवसीय दीपावली त्यौहार जन समान्य को उत्साह से भर देता है। दीपावली एक दीपक की अंधेरे से संघर्ष की कहानी है। यह कहानी हम सबके लिए प्रेरणादायी है। एक विद्यार्थी के लिए दीपावली बहुत बड़ा संदेश है। अज्ञान के अंधकार को ज्ञान के दीपक से मिटाना है। समाज में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों को दूर करने में विद्यार्थियों के सहयोग की बहुत बड़ी आवश्यकता है। विद्यार्थी लगन पूर्वक अध्ययन करें और परिवार की आशाओं को पूरा करें। विद्यार्थी अपने ज्ञान के प्रकाश से समाज को नई दिशा दें। छात्राओं के उपर दोहरी जिम्मेदारी होती है। उन्हें पढ़ाई के अतिरिक्त घर में भी जिम्मेदारी निभाना होती है। छात्राएं समाज में संस्कृति और परम्पराओं की वाहक होती है। जय हिन्द सखी मंडल की छात्राओं द्वारा शहर की प्रथम नागरिक गीता दुर्गेश अग्रवाल को दीपावली के शुभ अवसर पर स्व निर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट करने के अवसर पर महापौर ने उक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अब लडकियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। यह समाज में एक बड़ा परिवर्तन दिखाई दे रहा हेै। आप लोग देवास को स्वच्छ रखने में अपनी ओर से भी प्रयास कीजिए। ग्रीटिंग कार्ड का निर्माण तनु चुलीवाल के नेतृत्व में सखी मंडल की छात्राओं ने किया। आभार व्यक्त करतेे हुए तनुश्री विश्वकर्मा ने कहा कि जय हिन्द सखी मंडल लगातार प्रयास करेगा कि देवास शहर की पहचान और चमक बढ़े। महापौर की सुलभता और आत्मीयता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर साक्षी चौधरी, अंजली ठाकुर, लक्ष्मी बाली, समीक्षा चौधरी, मानसी ठाकुर, तनु चुलीवाल, स्नेहा ठाकुर, पायल बोडाना, सौम्या ठाकुर, खुशी परिहार और आंचल श्रीवास उपस्थित थी।
