प्रदेशवार्ता. शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट है.. जिसे एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली के तहत तैयार किया गया है. इस रिपोर्ट के अनुसार देश में 16 लाख बालिकाओं का स्कूल छूट गया हैं. यह आंकडा 2023-24 का हैं. ऐसा नहीं है कि बालिकाओं का ही स्कूल छूटा.. देशभर में 37 लाख छात्रों का भी इसी दौरान स्कूल छूट गया.
2023-24 में कुल छात्रों की संख्या में गिरावट
शिक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट, जिसे एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली के तहत तैयार किया गया है, के अनुसार 2022-23 में स्कूलों में कुल 25.17 करोड़ छात्र नामांकित थे, जबकि 2023-24 में यह संख्या घटकर 24.80 करोड़ हो गई है। 2021-2022 में यह संख्या लगभग 26.52 करोड़ थी। इस प्रकार, पिछले कुछ वर्षों में छात्रों के नामांकन में करीब 37.45 लाख की गिरावट आई है।
लड़कियों के नामांकन में ज्यादा गिरावट..
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2023-24 में छात्रों के नामांकन में 16 लाख लड़कियों की कमी आई, जबकि लड़कों के नामांकन में 21 लाख की गिरावट आई है।
अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों की संख्या..
पहली बार छात्रों का व्यक्तिगत डेटा एकत्र किया और उनके आधार नंबर भी लिए गए। अब तक 19.7 करोड़ छात्रों ने अपने आधार नंबर साझा किए हैं। इस डेटा के मुताबिक, कुल नामांकित छात्रों में 20% छात्र अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। इनमें 79.6% मुस्लिम, 10% ईसाई, 6.9% सिख, 2.2% बौद्ध, 1.3% जैन और 0.1% पारसी समुदाय से थे। वहीं स्कूल छोडने वालो में 26.9% छात्र सामान्य वर्ग से
18% छात्र अनुसूचित जाति से
9.9% छात्र अनुसूचित जनजाति से तथा 45.2% छात्र अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं.
