देवास । कन्नौद, खातेगांव और सतवास तहसील क्षेत्र में अवैध बालू रेत का परिवहन बड़ी मात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से किया जा रहा है। जिस पर अंकुश लगाने की मंशा से कलेक्टर के निर्देशानुसार तहसील कन्नौद में तहसीलदार अंजली गुप्ता एवं नायब तहसीलदार राकेश यादव की उपस्थिति में तथा पटवारी और राजस्व दल के साथ रेत के अवैध परिवहन पर कार्यवाही करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर जांच में लिया गया । साथ ही तहसीलदार अंजली गुप्ता ने बताया कि आगे भी रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर कार्यवाही जारी रहेगी।
0 351 Less than a minute



