प्रदेशवार्ता. रील बनाने का जुनून जानलेवा होता जा रहा हैं. नाबालिग और किशोर इसके शोक में अपनी जान को दाव पर लगा रहे हैं. ऐसे ही रील बनाने का शोक एक 18 साल की लडकी के लिए भयानक मौत का कारण बन गया. उसके साथ दो नाबालिग लडकिया भी थी, जिनकी हालत भी गंभीर बनी हुई हैं. खाली सडक पर रील का चस्का इन लडकियों के परिवार को बडा गम दे गया.
रील के चस्के में जान गंवाने का ये वाकिया छत्तीसगढ़ में सामने आया हैं. रायपुर के टिकरापार थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द में तेज रफ्तार से स्कूटी चला रही आलिया खान उम्र 18 वर्ष की गाडी डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि डिवाइडर से टकराते ही आलिया का सिर धड से अलग हो गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. उसके साथ दो और नाबालिग लडकिया थी, जो गंभीर घायल हैं. एआईजी संजय शर्मा ने हादसे पर बताया कि युवतियां चलती स्कूटी पर रील बना रही थी, स्कूटी तेज रफ्तार में थी. इस दौरान अनियंत्रित होकर स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई. और युवती का सिर खंभे से टकरा गया. आलिया टिकरापारा की चौरसिया कालोनी की रहने वाली थी. अभी कालेज में पढ रही थी. अपनी दोस्तों बुशर खान उम्र 17 वर्ष और एक अन्य 14 साल की बालिका के साथ बोरियाखुर्द से कमल विहार की ओर घूमने जा रही थी. ये हादसा जिसने भी देखा सिहर उठा. आलिया का सिर डिवाइडर के लोहे के एंगल से टकराने के कारण शरीर से अलग हो गया.
0 1,261 1 minute read

