प्रदेश वार्ता । ट्रांसफार्मर से आइल चोरी करने वाली गैंग का देवास पुलिस ने खुलासा किया है. आरोपी पीथमपुर के हैं तथा वहां से चोरी करने देवास जिले में आते थे। बिजली कंपनी के ट्रांसफार्मरों से आइल चोरी करने की शिकायतें काफी समय से मिल रही थी, जिसके बाद देवास पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने पीथमपुर की इस गैंग से 1800 लीटर आइल व एक क्रेटा कार जब्त की है । 2 दिसंबर को ग्राम ननासा स्थित एमपीईबी के ग्रिड आपरेटर राहुल पिता मांगीलाल गुर्जर निवासी ननासा द्वारा ट्रांसफार्मर से आइल चोरी के संबध में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। प्रकरण दर्जकर पुलिस द्वारा विवेचना की गई। विवेचना में आरोपी शेरू पिता हरसिंह निवासी हाटबाजार, बस स्टैण्ड के पास पीथमपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिससे जानकारी मिली कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर पहले रेकी करते है । फिर रात में चोरी कर लेते हैं, जिसके लिए कार का उपयोग करते है। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा पीथमपुर से आरोपी टेनी उर्फ शैफ अली निवासी गणेश नगर डेरी सराय घाटा बिल्लोद थाना बगदूद जिला धार को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 1800 लीटर आइल तथा कार क्रेटा जिससे चोरी करने आते थे जब्त की गई। आरोपीगण द्वारा इन्दौर बुरहानपुर में ग्रिड पर से चोरी कर चुके है। उपरोक्त कार्यवाही में कन्नौद थाना प्रभारी निरीक्षक तहजीब काजी, उनि राहुल रावत, आर योगेन्द्र बालकृष्ण, आर मुस्कान का योगदान रहा।
0 1,456 1 minute read



