प्रदेशवार्ता. मप्र में घर से भागी महिला और युवती को पुलिस ने आखिरकार दस दिन बाद ढूंढ निकाला. महिला और युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे और साथ रहने के लिए घर से भागे थे. पुलिस ने दोनों को उनके परिजन के हवाले कर दिया और समझाया कि मुद्दे को बैठकर सुलझा ले ताकि किसी कानूनी कार्रवाई से बचे रहे. प्रेम का ये मामला ग्वालियर जिले के डबरा के पीछोर तिराहा में सामने आया था. पीछोर तिराह निवासी एक 28 वर्षीय महिला को पड़ोस में रहने वाली ही एक 23 वर्षीय युवती से प्रेम हो गया. दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि बीते 1 अप्रैल को दोनों अपना घर छोड़कर फरार हो गईं। कोई पहचान न सके इसके लिए 23 वर्षीय युवती ने बिल्कुल युवक का वेश धारण कर लिया था. जब दोनों के गायब होने की खबर परिजनों को लगी तो उन्होंने डबरा सिटी थाने में अलग-अलग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की और लगभग 10 दिन की मशक्कत के बाद जयपुर से दोनों को बरामद कर वापस डबरा लाया.
हालांकि दोनों ही युवतियां साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं. एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को समझाइश देकर उनके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया है.
0 347 1 minute read

