प्रदेशवार्ता. दमोह के तीन लोग देवास रेस्ट हाउस में मंत्री का रिश्तेदार बताकर इंट्री पा गए. एसडीएम को शक हुआ तो पुलिस को सूचना की, इसके बाद तीनों की नई जगह जेल तय हो गई है. मप्र सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के नाम का उपयोग कर दमोह के तीन लोगों ने देवास रेस्ट हाउस खुलवा लिया. एसडीएम बिहारी सिंह को बातचीत में शक हुआ. लहजा भी बातचीत में लडखडा रहा था. एसडीएम ने गडबड लगने पर नाहर दरवाजा थाना पर सूचना की. पुलिस रेस्ट हाउस पहुंची और इनसे पूछताछ की. कन्फर्म करने के लिए मंत्री के निज स्टाफ से भी जानकारी ली गई. मंत्री के यहां से साफ हो गया कि उनका कोई रिश्तेदार देवास नहीं गया हैं. इसके बाद नहार दरवाजा पुलिस ने तीनों हरिमोहन पुत्र रामकृष्ण पटेल, देवेंद्र पुत्र द्रारका पटेल, मनोज पुत्र लखनलाल पटेल को अरेस्ट कर लिया. इनके विरूद्ध धारा 170 सहित 185 के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस ने जब इन्हें पकडा ये नशे में थे. तीनों दमोह से चार पहिया वाहन से आए थे. ये जानकारी भी सामने आई है कि इसके पहले भी ये मंत्री का रिश्तेदार बताकर रेस्टहाउस में इंट्री पा गए थे. इस बार एसडीएम को शक होने पर धरा गए. अभी तक की जानकारी में ये तीनों वाहन खरीदी के सिलसिले में देवास आए थे.
0 260 1 minute read

