कन्नौद। थाना कन्नौद पुलिस ने अंतर्राज्यीय सट्टा खाईवाल को गिरफ्तार कर 12.10 लाख रुपए जब्त किए। कन्नौद को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा कन्नौद के पिपल्दा रोड वार्ड क्रमांक 11 में बड़े स्तर पर सट्टा खाईवाली संचालित की जा रही है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा दो दिनों तक जनगणना अधिकारी बनकर रैकी की गई। तत्पश्चात थाना कन्नौद पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घटनास्थल पहुंचे एवं दबिश देकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद दो व्यक्ति फरार हो गए जबकि आरोपी संदीप पिता ओमप्रकाश उम्र 41 साल निवासी पीपल्दा रोड़ वार्ड क्रमांक 11 को हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा अंक लिखे हुए रजिस्टर, विगत एक वर्ष का हिसाब-किताब तथा कुल 12 लाख 10 हजार रुपए नकद जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह उज्जैन, इंदौर, चापड़ा, कोटा (राजस्थान) एवं नागपुर तक सट्टा खाईवाली का संचालन करता है। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना कन्नौद पर धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी के बैंक खातों एवं उसके अन्य साथियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी का नामः
01.संदीप पिता ओमप्रकाश उम्र 41 साल निवासी पीपल्दा रोड़ वार्ड क्रमांक 11कन्नौद।
*सराहनीय कार्यः*- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक तहजीब काजी, उनि दीपक भोण्डे, सउनि मोहनलाल पंवार, आरक्षक राहुल सोनी, निकेतन परमार एवं महिला आरक्षक मुस्कान चौहान का सराहनीय योगदान रहा।






