Friday, July 3rd, 2026 | 7:42 PM

220 केवी सबस्टेशन चापड़ा में पुराने सिविल फाउंडेशन पर स्थापित किया गया कम क्षमता के स्थान पर अधिक क्षमता का कैपेसिटर बैंक

by Irfan Ali

*उज्जैन-देवास-चापडा से जुड़े उपभोक्ताओं को मिलेगी अधिक गुणवत्तापूर्ण बिजली*

      देवास। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के उज्जैन टेस्टिंग टीम के इंजीनियरों ने तकनीकी दक्षता और संसाधनों के बेहतर उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते 220 केवी सबस्टेशन चापड़ा में पुराने 5 एमवीएआर कैपेसिटर बैंक के सिविल फाउंडेशन पर ही नया 12 एमवीएआर क्षमता का कैपेसिटर बैंक सफलतापूर्वक स्थापित कर ऊर्जीकृत करने का एक उल्लेखनीय कार्य किया है।

      एमपी ट्रांसको उज्जैन के अधीक्षण अभियंता अनिल सक्सेना ने बताया कि इस चौथे कैपेसिटर बैंक की स्थापना के बाद चापड़ा सबस्टेशन की कुल कैपेसिटर बैंक की क्षमता बढ़कर 48 एमवीएआर हो गई है, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

कैपेसिटर बैंक से उपभोक्ताओं को मिलता है गुणवत्तापूर्ण विद्युत प्रवाह

       सबस्टेशन में कैपेसिटर बैंक की स्थापना बिजली प्रणाली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह सिस्टम में रिएक्टिव पावर का संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है, जिससे पावर ट्रांसफार्मरों पर लोड कम होता है तथा पावर फैक्टर एवं वोल्टेज स्तर में सुधार होता है।

      इसके परिणामस्वरूप विद्युत आपूर्ति अधिक स्थिर एवं गुणवत्तापूर्ण बनती है, जिसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और गुणवत्ता पूर्ण बिजली आपूर्ति के रूप में प्राप्त होता है।

You may also like