Thursday, June 25th, 2026 | 10:31 PM

तीन साल की मासूम से दुष्कर्म..मकान मालिक और उसके दोस्त की शर्मनाक करतूत

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मप्र में मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं. पहले छतरपुर में मासूम के साथ दरिंदगी की गई. अब ग्वालियर में शर्मनाक घटना सामने आई हैं. तीन साल की मासूम के साथ दो युवकों ने कार में दरिंदगी की. शर्मनाक घटना का ये मामला डबरा के सिटी थाना में आने वाली प्रीति कालोनी में सामने आई. मकान मालिक के लडके आकाश गुप्ता और उसका दोस्त लव जाट ने किराएदार की तीन साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया. मां. बाप ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. परिवार कानपूर का रहने वाला हैं. घर में एक आठ साल का बेटा भी रहता हैं. पिता हाइवे पर पेट्रोलिंग का काम करते हैं. मंगलवार के दिन मां खाना बना रही थी. बच्चे सामने वाले रूम में कार्टून देख रहे थे. तभी मकान मालिक का बेटा और उसका दोस्त आया. बच्ची को टाफी दिलाने और कार में घूमाने का कहकर अपने साथ ले गए. इसके बाद कार में बच्ची के साथ दरिंदगी की. बच्ची को जब दरिंदों ने वापस घर छोडा तो वो सहमी हुई थी. जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा भी सिटी थाना डबरा पहुंचे. दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में मामला दर्ज हुआ. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई हैं।

You may also like