– ओद्योगिक क्षेत्र में स्थित हैं 383 इकाइयां
देवास. नगर निगम देवास की औद्योगिक इकाईयों से संपत्तिकर की राशि वसूल नहीं पा रहा हैं. देवास औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कुल 383 इकाइयों से वसूली के लिए नगर निगम विशेष अभियान चलाएगा. नगर निगम को औद्योगिक इकाइयों से कुल 9 करोड 50 लाख रुपए वसूलना हैं. नगर निगम की माली हालत इन दिनों खस्ता हैं, जिसके बाद नगर निगम अब बडी बकाया वसूली की तरफ ध्यान दे रहा हैं.
औद्योगिक क्षेत्र मे स्थित 383 औद्योगिक ईकाईयों पर संपत्त्किर की राशि का 9 करोड 50 लाख बकाया होने की दशा मे नगर निगम द्वारा बकाया करों की वसूली सख्ती से करेगा। इस हेतु निगम द्वारा औद्योगिक ईकाईयों का संपत्तिकर बकाया होने के बिला जारी किए जाकर तामिल कराये जा रहे है। साथ ही ईकाईयों को ईमेल के माध्यम से भी बकाया संपत्तिकर की सूचना दी जा रही है। जिन औद्योगिक ईकाईयों द्वारा संपत्तिकर जमा नही कराया जा रहा है। उनके विरूद्ध प्रकरण तैयार कर विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। ईकाईयों से संपत्तिकर की वसुली हेतु महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के निर्देश पर आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा वसुली दल का गठन भी किया गया है। जिसमें दल प्रभारी प्र. सहायक यंत्री दिनेश चौहान को बनाया जाकर राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक एवं राजस्व निरीक्षक राजेश जोशी को दल में शामिल कर वसुली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया के मार्गदर्शन मे औद्योगिक ईकाईयों से संपत्तिकर की वसुली की कार्यवाही करेगा।
