Wednesday, June 24th, 2026 | 8:59 PM

मप्र के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कल से हडताल पर, देवास जिले में भी ठप हो सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मप्र के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कल मंगलवार 22 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हडताल पर जा रहे हैं. नेशनल स्वास्थ्य मिशन भोपाल के अफसरों की वादा खिलाफी से कर्मचारी आक्रोश में हैं. हडताल का देवास जिले में भी व्यापक प्रभाव पड सकता हैं. देवास जिले में करीब 500 कर्मचारियों के कांधों पर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी हैं. हडताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं.
मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 32,000 संविदा स्वास्थ्य कर्मी हैं. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। संघ के मुताबिक, 23 जुलाई 2023 को सामान्य प्रशासन विभाग ने संविदा कर्मचारियों के लिए नीति बनाई थी, लेकिन एनएचएम भोपाल ने इसमें कटौती कर दी। इससे कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है।
ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें…
संविलियन व नियमितीकरण: रिक्त पदों पर संविलियन कर स्थायी किया जाए।
सेवानिवृत्ति की आयु: 65 से घटाकर 62 करने का निर्णय वापस लिया जाए।
वेतन विसंगति: सरकार की ओर से गलत तरीके से निर्धारित समकक्ष वेतन में संशोधन किया जाए।
भत्तों व सुविधाओं की बहाली: एनपीएस, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा और डीए जैसी सुविधाएं दी जाएं।
अप्रेजल की समाप्ति:कर्मचारियों के अनुसार, अप्रेजल व्यवस्था मनमानी है और इसे खत्म किया जाना चाहिए।

You may also like