Saturday, June 27th, 2026 | 10:23 AM

विधायक शर्मा ने सोयाबीन समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ

by Irfan Ali

कन्नौद । सोयाबीन के समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्र का शुभारंभ इंदौर रोड स्थित अन्नपूर्णा वेयरहाउस कन्नौद में विधायक पंडित आशीष शर्मा एवं भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश टाँडी द्वारा किया गया। विधायक शर्मा ने मौजूद भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित किसानों के साथ पूजा पाठ कर तोल कांटे का पूजन किया विधायक ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहली बार समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी की जा रही है। केंद्र सरकार एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा किसानों को हर संभव मदद करने के लिए सरकार ने यह योजना लागू की है। इस दौरान भारतीय किसान संघ जिला कार्यालय मंत्री लखन सिंह राठौड़, जिला सह मंत्री सुमेर सिंह दरबार, शिव पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी, मंडल अध्यक्ष अनोखी चौहान, हरि करवाड़ा, हुकम पटेल अडानिया, जनपद सदस्य रामनिवास भाकर, पप्पू फड़ोलिया, प्रवीण धूत ,ईश्वर सिंह परमार, सुनील पटेल, जनपद सदस्य श्रीजी परमार, मार्केटिंग प्रबंधक धन्ना चौहान आदि उपस्थित रहे।

You may also like