Sunday, October 11th, 2026 | 12:19 AM

मां राजराजेश्वरी को लगाया छप्पन भोग

by Irfan Ali


कांटाफोड  ( हरीश जोशी ) । मां राजराजेश्वरी मंदिर समिति एवं गुरू का लंगर माता पिता के नाम सेवादारों द्वारा राजराजेश्वरी को छप्पन भोग लगाया गया। पंडित परमानंद भट्ट एवं कमल पाराशर द्वारा छप्पन भौग की प्रक्रिया विधि विधान से संपन्न कराई गई। आरती के दौरान समाजसेवी प्रदीप डाबी, मंडल उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि बलदाऊ दुबे, मनीष शर्मा, पत्रकार हरिओम तिवारी, हरीश जोशी, जीतू सिंगी, आनंद अमोदिया, रतनलाल बागडी, विष्णु नारेडा, गजानंद पटेल, शुभम पटेल उपस्थित रहे। आरती उपरांत उपस्थित भक्तों को छप्पन भौग का वितरण किया गया।आरती के पश्चात प्रतिदिन अनुसार जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा द्वारा आयोजित गुरू का लंगर मातपिता के नाम सतीष घावरी, जब्बार शाह वेल्डर, केदार बिनाकिया, मंसूर ठेकेदार, अशोक तंवर द्वारा प्रारंभ किया गया।

You may also like