Sunday, July 12th, 2026 | 2:11 AM

पोल शिफ्टिंग के दौरान फैला करंट, क्रेन चालक की मौत

by Irfan Ali

  • 33केवी लाइन में फाल्ट के बाद चल रहा था काम, तभी हुआ हादसा

  • देवास. बिजली कंपनी की बडी लापरवाही सामने आई है. मुखर्जी नगर में पोल शिफ्टिंग के दौरान क्रेन चालक की करंट लगने से मौत हो गई. युवक आउटसोर्स पर काम कर रहा था, और लाइन में फाल्ट के बाद मौके पर पहुंचा था. नाराज लोगों ने बिजली कंपनी के इंजीनियर को खूब सुनाई और हादसे का कारण बिजली कंपनी की लापरवाही को माना.
    दरअसल शनिवार को मुखर्जी नगर में 33 केवी की बिजली लाइन में फाल्ट आ गया था. फाल्ट के कारण कई घरों में बिजली उपकरण जल गए, लोगों ने नुकसान से बचने के लिए अपने घरों की एमसीवी गिरा दी ताकि घर के पंखे, फ्रिज और अन्य बिजली उपकरण जलने से बच जाए. बिजली कंपनी ने सूचना पर टीम भेजी थी. टीम ने पोल शिफ्टिंग का काम शुरू किया जिसके लिए क्रेन बुलाई गई, तभी बिजली की चपेट में क्रेन चालक आ गया, आनन फानन में चालक को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन उसकी जान नहीं बची. हादसे की सूचना पर रहवासी भडक गए और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर जमकर भडके. रहवासियों का कहना था कि बिजली कंपनी को सूचना कर दी गई लेकिन बिजली बंद नहीं की गई, जिसके चलते झूलते तारों में करंट दौड रहा था, बिजली में दौडते करंट के कारण राहगीर भी दहशत में थे.

You may also like