Thursday, November 26th, 2026 | 12:50 AM

बियाणी परिवार ने किया अन्नकुट का आयोजन

by Irfan Ali

कांटाफोड़ ( हरीश जोशी )। नगर के उद्योगपति बियाणी परिवार द्वारा सिंगी मांगलिक भवन मे अन्नकुट का आयोजन किया गया। गिरधर गोपाल बियाणी-नटवर बियाणी ने बताया कि परिवार द्वारा अन्नकुट का आयोजन किया जाता है। इसी कडी मे रविवार को भी अन्नकुट कार्यक्रम मे भगवान गोपालकृष्ण को छप्पन भोग लगाकर सहभोज का आयोजन किया गया। परिवार के भाजयुमो नेता रंगेश बियाणी, ब्रजेश बियाणी, संदेश बियाणी ने बताया कि परिवार द्वारा सामाजिक संस्था के माध्यम से प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किया जाता है। बियाणी परिवार द्वारा आयोजित भंडारे मे पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे, जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा, उद्योगपति शैलेष होलानी, सत्यनारायण तिवारी, कांग्रेस नेता मनोज होलानी, प्रदीप डाबी, हेमराज गोयल, अजय सिंगी, विनोद राठी, पुरूषोत्तम बियाणी, कमल बियाणी, दिनेश बियाणी, पत्रकार हरिओम तिवारी, शलभ गौरानी, जीतू सिंगी सहित बडी संख्या मे नागरिकों ने सिंगी मांगलिक भवन मे पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।

You may also like