Tuesday, August 25th, 2026 | 12:44 AM

महिला कर्मचारी से छेडछाड करता था अधिकारी.. संभागायुक्त ने किया निलंबित..

by Irfan Ali

*कलेक्टर ने जांच कराई तो अफसर की करतूत उजागर हो गई*
देवास। महिला कर्मचारी से छेडछाड, दबाव बनाने की कोशिश करना और फिर अपने औहदे का रौब झाडने वाले एक अधिकारी को संभागायुक्त ने निलंबित कर दिया है। अफसर काफी समय से महिला को परेशान कर रहा था ।
दरअसल ये पूरा मामला जिला शहरी विकास अभिकरण(डूडा) से जुडा हुआ है। इस विभाग के शहरी परियोजना अधिकारी रवि भट्ट को कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर संभागायुक्त संजय गुप्ता ने निलंबित कर दिया है। एक महिला कर्मचारी भट्ट की रंगीन मिजाजी से परेशान थी। अधिकारी के अजीब व्यवहार से परेशान महिला ने कलेक्टर से शिकायत करी थी। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई थी। जांच में अफसर दोषी पाया गया। जिसके बाद संभागायुक्त के पास निलंबन की फाइल पहुंची और आज अधिकारी के निलंबन के आदेश जारी कर दिए। कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ उत्पीड़न….
अगर किसी महिला के साथ उसके ऑफिस में या किसी भी कार्यस्थल पर शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न किया जाता है, तो उत्पीड़न करने वाले आरोपी के खिलाफ महिला शिकायत दर्ज कर सकती है।

    You may also like