Saturday, September 26th, 2026 | 4:58 AM

ये भी खूब… देवास शहर में हर तीसरा दुकानदार कर रहा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग.. खाद्य विभाग वाले खोजबीन करने 100 किमी दूर कन्नौद गए

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. नए कलेक्टर ऋतुराजसिंह का आदेश है कि जो भी होटल, रेस्टोरेंट व अन्य दुकानदार घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करे उन पर खाद्य विभाग कार्यवाही करे. अब साहब का आदेश है तो जब्ती तो दिखानी होगी. फिर क्या था खाद्य विभाग वाले अपने आफिस से सीधे 100 किमी दूर कन्नौद पहुंच गए. पांच दुकानों पर धावा बोला.. पांच सिलेंडर जब्त करे. खाद्य विभाग शहर से क्यों आंखे मूंद रहा हैं. अगर खाद्य विभाग वाले देवास शहर के बाजार घूम ले तो हर मार्ग की दुकानों पर घरेलू सिलेंडर नजर आ जाएंगे. इसमें ज्यादा खोजबीन करने की भी जरूरत नहीं है. आखिर क्यों नहीं शहर के अंदर ही पहले बडा अभियान चलाते उसके बाद दूर दराज के क्षेत्रों का निरीक्षण करते. चाट चौपाटी के जो नए. नए ठीये खुले है सभी जगह घरेलू सिलेंडर दिख जाएंगे. नाश्ते की होटलों पर तो शहर के अंदर वर्षों से घरेलू सिलेंडर ही उपयोग हो रहे हैं. अब तो होटल वाले ही नियम भूल गए. लाल. नीले सिलेंडर के फर्क को लेकर अब वे ज्यादा चिंता नहीं करते. दीपावली के आसपास ही चेकिंग के लिए निकलने की आदत रही है. अगर खाद्य विभाग कलेक्टर के आदेश को लेकर गंभीर है तो फिर वो पहले बडा अभियान शहर के अंदर ही चलाए. वर्ना रस्मी कार्यवाही में सिलेंडर तो कही से भी जब्त हो जाएंगे. देवास जिला काफी बडा हैं.

You may also like