Sunday, July 12th, 2026 | 3:25 AM

देवास जिले में ट्रैक्टर. ट्राली की तेज रफ्तार बन रही जान लेवा, सडक किनारे खडे परिवार पर पलटी ट्रैक्टर.ट्राली, चार साल के बच्चें की मौत

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. ट्रैक्टर. ट्राली की तेज रफ्तार हादसों का कारण बन रही हैं. देवास जिले में पहले भी कई केस हो चुके जब तेज रफ्तार में चल रहे ट्रैक्टर. ट्राली असंतुलित होकर पलट गए. देवास शहर के अंदर भी इनकी तेज रफ्तार सिहरन पैदा करती हैं. ऐसे ही एक हादसा कन्नौद में हुआ. सडक किनारे खडे तीन लोगों पर ट्रैक्टर.ट्राली पलट गई. कन्नौद के ग्राम देवली में मंगलवार रात को नाले की पुलिया पर ये हादसा हुआ. ट्रैक्टर. ट्राली तेजगति से कलवार की ओर से आ रही थी. हादसे में चार साल के अनुज पुत्र मुकेश की ट्रैक्टर. ट्राली के नीचे दबने से मौत हो गई. हादसे में अनुज के पिता मुकेश और उनकी बहन अनुप्रिया घायल हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था, जिसके बाद तीनों रास्ते की पुलिया पर सडक किनारे खडे हो गए थे. पेट्रोल लेकर आते और फिर आगे बढते उसके पहले तेज रफ्तार ने एक बच्चे की जान ले ली. ग्रामीणों को जैसे ही हादसे का पता चला वे नाराज हो गए. गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही ट्रैक्टर. ट्राली को आग के हवाले कर फूंक दिया. हादसे की सूचना पर टीआई तहजीब काजी भी पुलिसबल लेकर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत ही तीनों घायलों को कन्नौद के सरकारी अस्पताल भिजवाया. जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया.

You may also like