Sunday, July 12th, 2026 | 1:01 AM

जिक्र की रूहानी महफ़िल आज

by Irfan Ali


देवास। शहर सीनियर काजी मौलाना इरफ़ान अहमद अशरफी साहब की सरपरस्ती में 27 वर्षों से लगातार हर माह हजरत मखदूम सुल्तान सैयद अशरफ जहांगीर सिमनानी रहमतुल्लाह अलैह की याद में जिक्र की रूहानी महफ़िल आयोजित की जाती हैं। आज 27 मई को शाम 5 बजे से हजरत बुलंदशह वली रहमतुल्लह अलैह और शाही जामा मस्जिद में आस्ताने पर चादर पेश की जाएगी और मगरिब की नमाज के बाद शाम 7 बजे बाद हल्क ए जिक्र के साथ फातेहा, सलातो सलाम और लंगर का आयोजन रखा गया है। इस महफिल में उत्तर प्रदेश जायस से हजरत सैयद कलीम अशरफ अशरफी जिलानी साहब शिरकत करेंगे । साथ ही बुरहानपुर से हज़रत पीर अब्दुल बाकी अशरफी सम्मिलित होंगे। नायब काजी नोमान अहमद अशरफी साहब, काजी हुसैन अहमद अशरफी ने इस जिक्र की रूहानी महफ़िल में आने की गुजारिश की है। बब्बू खान अशरफी और जावेद शेख़ ने उक्त जानकारी दी।

You may also like