Thursday, July 2nd, 2026 | 8:06 PM

मप्र में इन किसानों को सोलर पंप का एक पैसा नहीं देना पडेगा.. मोहन सरकार की बडी घोषणा

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मप्र की मोहन यादव सरकार जैविक खेती को लेकर गंभीर नजर आ रही हैं. सरकार इस खेती को प्रोत्साहित करने के साथ मदद के लिए हाथ भी बडा रही हैं. मप्र में जैविक खेती का रकबा 11.48 लाख हेक्टेयर है. इसमें अगर वन क्षेत्र भी जोड लिया जाए तो राज्य के 20 लाख 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में जैविक खेती हो रही हैं. जो देश में सर्वाधिक हैं. भोपाल में सीएम मोहन यादव ने एक जिला, एक उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए बडी घोषणा की. सीएम ने कहा जो किसान जैविक ओर प्राकृतिक कृषि करेंगे, उन सभी किसानों को मुफ्त में सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे. सीएम ने चिंता जताते हुए कहा कृषि रसायनों के असीमित प्रयोग के कारण पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य खतरे में हैं, रसायनों का विपरीत प्रभाव पड रहा हैं. सीएम ने कहा अभी एक लाख एकड में जैविक खेती हो रही है हमने इसे पांच लाख एकड तक ले जाने का लक्ष्य रखा हैं. सीएम ने कहा जैविक खेती को बेहतर कीमत मिले इसके लिए मप्र में जैविक हाट बाजार लगाए जाए.
कृषि मंत्री ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया की जैविक खेती प्रोत्साहन के लिए मप्र में कुल 9 सेवा प्रदाताओं से एमओयू किए गए हैं. साथ ही हर जिले की कृषि जलवायु क्षेत्र के आधार पर जैविक उत्पादन नीति बनाई जाएगी.

You may also like