Sunday, June 21st, 2026 | 11:21 PM

किसानों को महज पांच रुपए में बिजली का स्थायी कनेक्शन देगी मोहन सरकार

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. मप्र में किसानों को महज पांच रुपए में बिजली का स्थायी कनेक्शन मिलेगा. इसकी घोषणा सीएम डा. मोहन यादव ने की हैं. अभी बिजली का स्थायी कनेक्शन लेने के लिए किसानों को 7500 रुपए का खर्च आता हैं. इस योजना को सबसे पहले मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी क्षेत्र में लागू किया जाएगा. मप्र में खेती के लिए किसान अस्थायी. स्थायी कनेक्शन लेते हैं. स्थायी कनेक्शन मप्र में महज पांच रुपए कीमत होने से किसानों की बडी बचत होगी. सीएम भोपाल में किसान सम्मान आभार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. सीएम यादव ने कहा मप्र कृषि प्रधान प्रदेश हैं. किसानों की बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्हें मात्र पांच रुपए में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा. योजना को कंपनी दर कंपनी लागू करते हुए पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा.

You may also like