Wednesday, June 24th, 2026 | 1:10 PM

शेरवानी, सूटबूट पहनकर बारात में शामिल हुए पुलिसवाले, सात फेरे पूरे होते ही दूल्हे से कहा आठवा फेरा अब थाने में लगेगा

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. नाचते गाते बराती, सजे धजे मंडप. गांवों में शादी की रौनक. शादी में कुछ खास बिन बुलाए मेहमान भी शामिल थे. ये मेहमान शेरवानी. सूटबूट पहनकर महफिल की रौनक बडा रहे थे. जब दूल्हे की शादी की रस्म फैरे लेते ही पूरी हो गई तो शेरवानी. सूटबूट पहनकर आए मेहमान दूल्हे को अपने साथ ले गए. खास मेहमानों ने अपना परिचय पुलिस विभाग से होने का दिया तो शादी में हडकंप मच गया. मनुहार भी करी लेकिन पुलिस दूल्हों को सीधे थाने ले गई, ये कहकर की आठवा फेरा अब वहीं लगेगा.
मप्र के राजगढ़ जिले के कड़िया और गुलखेड़ी गांव के युवक दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और चेन्नई जैसी जगहों पर हाई-प्रोफाइल शादियों में चोरी और डकैती की वारदातों में शामिल थे। लंबे समय से ये पुलिस के रडार पर थे। पर पकड़ में नहीं आ रहे थे। पुलिस ने इन्हें पकडने के लिए शादी का मौका चुना। पुलिसवाले मेहमान बनकर शेरवानी और सूट बूट पहनकर बारातियों की तरह पहुंचे. जैसे ही सात फैरे पूरे हुए पुलिस ने मंडप से चार दूल्हों को सीधे उठा लिया.
गांव में पुलिस ने बैनर-पोस्टर भी लगाए हैं, जिनमें चोरों के फोटो के साथ लिखा गया है, “राजगढ़ पुलिस आपका स्वागत करती है. एसडीओपी उपेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि ये चोर शादी में दुल्हन के जेवरात पर हाथ साफ करते हैं. 146 चोरों की अब भी तलाश हैं. इसके लिए 18 थानों की पुलिस गांव में डेरा डाले बैठी है। हर आने-जाने वाले पर नजर है.

You may also like