Wednesday, June 24th, 2026 | 2:34 PM

नेमावर में खेत मजदूर बनकर कन्नौद पुलिस ने डाली दबिश, जुआरी अपनी जगह से हिल भी नहीं पाए

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. नेमावर थाना अंतर्गत एक गांव से कन्नौद पुलिस ने जुए का रैकेट पकडा हैं. खेत में चल रहे जुए को पकडने के लिए पुलिस खेत तक पैदल गई. खेत मजदूर का हुलिया होने से जुआरी भाग नहीं सके. पुलिस ने दस जुआरी और लाखों की नकदी पकडी. नेमावर थाना को तो दबिश के बाद जुआ पकडाने की जानकारी मिली. एक बडा जुआरी नेमावर क्षेत्र में अपना जुआ रैकेट संचालित कर रहा था. कन्नौद पुलिस ने आखिरकार इसके सरगना सहित दस जुआरियों को पकड लिया. पुलिस ने चकमा देने के लिए हुलिया बदला और मूंग की फसल में पानी देने वाले मजदूर बन गए. जुआरी बेखबर थे, पुलिस ने भेष बदलकर जुआरियों को इस तरह घेरा कि वे अपनी जगह से भी हिल नहीं पाए. जुआ नेमावर बायपास के पास गुराड़िया के खेत में चल रहा था. जीतु राठौर जुआ संचालित कर रहा था. पुलिस ने सरगना जीतु के साथ ही पवन, आबिद और अन्य दस को जुआ खेलते पकडा. पुलिस को इनके पास से एक लाख 82 हजार रुपए मिले. इस कार्रवाई में कन्नौद टीआई तहजीब काजी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. जुए का रैकेट नेमावर थाना अंतर्गत गांव में चल रहा था. इस दबिश की जानकारी नेमावर थाना पुलिस को नहीं दी गई थी.

You may also like