Sunday, June 21st, 2026 | 11:20 PM

सतवास में पुलिस ने पकडी गांजे की खेती, 87 पौधों की बाजार कीमत निकली पांच लाख रुपए

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. सतवास में गांजे की खेती करते हुए एक व्यक्ति पकडा गया. सतवास पुलिस ने खेत पर धावा बोला तो हैरान रह गई. खेत पर गांजे के पौधे लहलहा रहे थे. आरोपी लहलहाते गांजे के पौधों को तोडने की तैयारी कर ही रहा था कि पुलिस ने दबोच लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने 87 पौधे जब्त किए जिनकी बाजार कीमत पांच लाख रुपए हैं.
20 मई की रात को सतवास पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की आरोपी महेश पिता रामभरोस जाट निवासी भामर अपने खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगा रखे हैं. आरोपी पौधे उखाड़ने की तैयारी में हैं. सूचना पर थाना प्रभारी सतवास निरीक्षक बी.डी. बीरा द्वारा टीम का गठन कर उसके खेत पर दबिश दी गई. दबिश में उसके खेत पर 02 बड़े 12-12 फुट पौधे, 61 उखड़े हुए पौधे एवं 24 छोटे बड़े लगे हुए पौधे मिले. मौके पर आरोपी महेश पिता रामभरोस जाट निवासी भामर मिला. पूछताछ करने पर उसके द्रारा खेत पर पौधे लगाना स्वीकार किया। मौके पर उन 87 पौधो का वजन किया गया तो 11.5 किलो वजन निकला. इन पौधों की कीमत करीब 5 लाख रुपए थी. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई. आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय द्वारा उसे जेल भेज दिया गया.

You may also like