Sunday, June 21st, 2026 | 11:20 PM

आरओआर कार्य में लापरवाही पर एसडीएम खातेगांव का एक माह और ग्राम अमेली के पटवारी का दो माह का वेतन रोकने के निर्देश…नगरीय निकायों में नियम से अधिक रखे कर्मचारी हटेंगे.. एबी रोड का अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश…डाक्टरों की सार्थक एप से अटेंडेस लगाने के भी निर्देश…

by Amjad Shaikh


देवास. कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई. कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरओआर कार्य में लापरवाही पर ग्राम अमेली के पटवारी का दो माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए तथा आरओआर कार्य की मॉनिटरिंग नहीं करने पर एसडीएम खातेगांव का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि डॉक्टर की उपस्थिति के लिए सार्थक एप का उपयोग करें। उन्होंने नगर निगम को एबी रोड से अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाने के निर्देश दिए।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने नगरीय निकायों में सफाई संरक्षक कर्मचारियों की जानकारी लेकर, नियम से अधिक रखे कर्मचारियों को हटाने की कार्यवाही के निर्देश दिये।

You may also like