Sunday, June 21st, 2026 | 11:20 PM

एक्टिवा की डिक्की में लेकर जा रहे थे अवैध शराब, आबकारी विभाग ने दर्ज किए 4 प्रकरण

by Sayyed Sadakat Ali

  • जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 35 हजार रुपए

देवास. आबकारी विभाग के दल द्वारा देवास शहर में सायंकालीन गस्त के दौरान बालगढ़ रोड पर दो व्यक्तियों की बिना नंबर के दो पहिया वाहन को चेक किया गया। जिसमें एक की डिक्की से 50 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा दूसरी एक्टिवा वाहन से 25 पाव विदेशी मदिरा बरामद हुई तथा राधागंज से 05 बोतल व्हिस्की, 20 पाव व्हिस्की, 12 पाव प्लेन देशी मदिरा, 03 बीयर केन बरामद की गई। कार्यवाही में कुल 04 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 35 हजार रूपए है ।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, डीपी सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, दीपक, निहाल, नितिन सोनी, आशीष गुप्ता, सैनिक किशोर सिसोदिया, केदार चौधरी, संजय शर्मा शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

You may also like