Sunday, June 21st, 2026 | 11:20 PM

कालेज की पढाई के लिए लोन चाहिए.. जन सुनवाई में पहुंचे आवेदक

by Amjad Shaikh

कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
देवास. जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर श्री गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। जनसुनवाई में आवेदक यशवंत अंगोरिया ने कॉलेज की पढ़ाई के लिए बैंक से लोन दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
रास्‍ते से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए..
जनसुनवाई में ग्राम खटांबा के निवासियों ने शासकीय रास्‍ते से अवैध अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
घरेलु विद्युत मीटर बदला जाये…
जनसुनवाई में आवेदिका ललिता सिरोलिया ने अधिक बिल आने पर घरेलु विद्युत मीटर बदलने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त… जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

You may also like