Sunday, June 21st, 2026 | 11:22 PM

दूल्हा सुबह उठा तो घर हो चुका था साफ, दुल्हन सहित पांच पर केस दर्ज

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. लडके का रिश्ता करना था. काफी कोशिशों के बाद बात बनी, एक बीचवान ने वादा किया कि वो रिश्ता करा देगा. फिर एक लाख रुपए से ज्यादा लेकर बीचवान ने मंदिर में शादी करा दी. परिवार खुश था कि आखिरकार लडके की शादी हो गई, पर ये खुशी कुछ घंटे भी नहीं ठहरी. घर पहुंची दुल्हन ने रात को बेहोशी की दवा दूल्हे राजा को सुंघा दी. फिर दूल्हे राजा गहरी नींद में सोते रह गए, दुल्हन घर पर रखी नकदी, जेवरात और अन्य सामान लेकर फरार हो गई. परिवार को बाद में पता चला कि बीचवान और दुल्हन सहित सभी लोग एक ही गिरोह के सदस्य थे. इन सभी पांच सदस्यों पर दूल्हे की मां ने केस दर्ज कराया
लूटेरी दुल्हन का ये मामला यूपी के आगर जिले का हैं. आगर के सीता नगर की रहने वाली कुसमा ने अपने बेटे के रिश्ते के लिए जयप्रकाश नाम के व्यक्ति से संपर्क किया था. जयप्रकाश का दावा था कि वो लडके. लडकियों की शादी करवाता हैं. जयप्रकाश ने कुछ दिन बात बेटे की मां कुसमा को बताया कि उसने आपके लिए बहू ढूंढ ली हैं, पर एक शर्त भी रख दी. बोला कि शादी का दोनों तरफ का खर्चा आपको ही उठाना होगा. बेटे की मां खुशी. खुशी राजी हो गई. फिर अचानक जयप्रकाश आया और कहने लगा कि शादी आज ही करानी हैं. शादी कराने का कहकर वो नकद 1.20 हजार रुपए लेकर चला गया. उसी दिन नगला पदी थाना न्यू आगरा महादेव मंदिर में जयप्रकाश ने उसके बेटे की शादी एक युवती से करा दी. दुल्हन को वे विदा कर घर ले आए. दुल्हन ने उसी रात को अपने पति को नशीला पदार्थ सुंघा दिया. पति के बेहोश होने के बाद दुल्हन ने घर में रखे नकद 1.30 लाख रुपए और सोने. चांदी के जेवर ले गई. सुबह जब दूल्हे को होश आया तो दुल्हन गायब थी. कुसमा ने बिचोलिया को फोन लगाया तो पहले तो उसने फोन नहीं उठाया, फिर ठीक से कोई जवाब नहीं दिया. परिवार ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि सभी मिले हुए थे. पुलिस ने दुल्हन सहित पांच पर केस दर्ज किया.

You may also like