Sunday, June 21st, 2026 | 11:30 PM

देवास पुलिस ने घेराबंदी कर रोकी कार तो मिली 36 लाख की एमडी ड्रग्स.अफीम, ये जहर युवाओं को कर रहा बर्बाद

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. देवास पुलिस ने जहर के कारोबार पर तगडा प्रहार करना शुरू कर दिया हैं. मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका तो 36 लाख की एमडी ड्रग्स. अफीम मिली. युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्‍त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की क्रेटा कार से गजरा गियर्स चौराहे से अंबेडकर नगर तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है. मुखबिर की सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली अजय गुर्जर मय फोर्स के गजरा गियर्स चौराहे एवं अंबेडकर नगर के बीच जिकजेक लगाकर वाहन चैकिंग की जा रही थी एवं मुखबिर द्वारा बताई गई संदिग्ध गाड़ी को रोका गया एवं वाहन मे बैठे चालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कॉलोनी देवास होना बताया. कार की तलाशी लेने पर उसमें से 74 ग्राम एमडी ड्रग्स, 92 ग्राम अफीम को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 150/2025 धारा 8/22 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.
जप्‍तशुदा सामग्री :
अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स कीमत 35 लाख रुपए,अफीम कीमत 01 लाख रुपए,01 सफेद रंग की क्रेटा कार कीमत 17 लाख रुपए
,02 मोबाइल फोन कीमत 80 हजार रुपए कुल 53,80,000/- रुपए का मश्रुका जब्त.
गिरफ्तार आरोपी के नाम : शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कालोनी देवास.
सराहनीय कार्य : उक्‍त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली अजय सिंह गुर्जर,उनि राकेश नरवरिया,जितेंद्र यादव,सचिन सोनगरा,प्रआर मनोज पटेल,आर सूरज,उदयप्रताप सिंह,गोपाल का सराहनीय योगदान रहा.

You may also like