Sunday, June 21st, 2026 | 11:19 PM

देवास सांसद सोलंकी बोले महापौर को फोन लगाया तो कोई दुर्गेश नाम का फोन उठाता है..!

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. नगर निगम में भाजपा का बहुमत हैं. भाजपा की ही महापौर और अध्यक्ष हैं. एक तरफा बहुमत के बाद भी भाजपा की गुटबाजी और तल्खी सामने आ ही जाती हैं. शनिवार को मेयर इन काउंसिल से दो भाजपा के ही पार्षद बाहर कर दिए गए. इनकी जगह दूसरों को दी गई. जो हटाए गए वे सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी से मिलने पहुंचे. एमआईसी से राम यादव और अजय तोमर को बाहर किया गया. इनकी जगह दो महिला पार्षदों ममता बाबू यादव और अंतिम अजय पडियार को एमआईसी में लिया गया. महापौर का दावा है कि महिला आरक्षण को बढावा देते हुए ये बदलाव किया गया. इस बदलाव को लेकर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भी महापौर गीता अग्रवाल से बात करना चाह रहे थे, समझना चाहते थे कि आखिरकार किन परस्थितियों में ये बदलाव की नौबत आई. सांसद सोलंकी के अनुसार उन्होंने कई बार महापौर को फोन लगाया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. सांसद के अनुसार कोई दुर्गेश नाम का व्यक्ति फोन उठाता है और खुद को महापौर बताता हैं. इधर संशोधन पश्चात् अब नगर निगम मेयर इन काउंसिल इस प्रकार रहेगी पिंकी संजय दायमा सामान्य प्रशासन विभाग, रितिका विनय सांगते जल कार्य तथा सीवरेज विभाग, गणेश पटेल लोक निर्माण तथा उद्यान विभाग, जितेन्द्र मकवाना राजस्व विभाग, अंतिम अजय पडि़यार वित्त एवं लेखा विभाग, सपना अजय पंडित विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग, धमेन्द्रसिंह बैस स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन विभाग, मुस्तफा अंसार एहमद हाथी वाले यातायात एवं परिवहन विभाग, ममता बाबू यादव योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, शीतल गेहलोत शहरी गरीबी उपशमन विभाग.

You may also like