Sunday, June 21st, 2026 | 7:17 PM

निजी स्कूल की मान्यता के लिए बीआरसी ने पैसा मांगा..लोकायुक्त ने घेराबंदी कर धर लिया.. चपरासी भी पकडाया

by Amjad Shaikh


प्रदेशवार्ता. लोकायुक्त ने कार्यवाही कर स्कूल मान्यता के लिए पैसा मांग रहे बीआरसी और चपरासी को रंगेहाथ धर लिया. स्कूल संचालक इनके दबाव से परेशान हो गया था. मप्र के झाबुआ जिले की मेघनगर तहसील के गांव छोटा गुडा के निवासी है रूसमल पिता मांगिया भूरिया. इनका थांदला में गंगा एकेडमी के नाम से स्कूल हैं. इस स्कूल की मान्यता पिछले साल खत्म हो गई थी. स्कूल संचालक इसके लिए परेशान था. बीआरसी संजय सिकरवार और कार्यालय के चपरासी श्यामलाल पाल ने मान्यता बहाली के लिए 18 हजार रुपए की मांग रख दी. बार. बार ये दोनों पैसा देने का दबाव बनाने लगे. बार.बार के दबाव से परेशान स्कूल संचालक ने इंदौर लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय को शिकायत कर दी. इसके बाद लोकायुक्त ने इनकी घेराबंदी कर दी. स्कूल संचालक को लोकायुक्त ने 11 हजार रुपए देकर बीआरसी कार्यालय भेजा. बीआरसी और चपरासी ने जैसे ही पैसा हाथ में लिया धरा गए.

You may also like