Sunday, June 21st, 2026 | 10:09 PM

मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में भारतीय नागरिक को सुनाई मौत की सजा.. पिता की गुहार पर भारत सरकार ने सऊदी अरब सरकार को भिजवाई क्षमा याचना अर्जी…

by Amjad Shaikh

प्रदेशवार्ता. सऊदी अरब की हुकूमत ने एक भारतीय नागरिक को मौत की सजा सुनाई है. भारतीय नागरिक सऊदी में ड्राइवर की नौकरी करता था. मौत की सजा की जानकारी लगते ही घरवालों में हडकंप मच गया. घबराए पिता ने भारत सरकार से माफी की अर्जी लगाने की गुहार लगाई थी, जिसे मानते हुए भारत सरकार ने अर्जी सऊदी हुकूमत को भेज दी हैं.
भारतीय नागरिक यूपी के मेरठ के मुंडाली थानाक्षेत्र स्थित रछौती गांव का रहने वाला हैं. जैद नाम का युवक जिसकी उम्र 36 वर्ष है को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में सऊदी अरब की कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। मुंडाली पुलिस की ओर से नोटिस जारी कर परिजनों को सूचना दी गई है। फिलहाल सजा का आदेश सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय में अनुमोदन की प्रक्रिया में है। मामले में परिजन पैरवी भी कर सकते हैं। जैद के भाई सुहेल ने बताया कि मंगलवार को उनके पिता के आग्रह पर भारत सरकार ने सऊदी अरब सरकार को जैद की क्षमा याचना की अर्जी भिजवाई है।
36 वर्षीय जैद पुत्र जुबैर 2018 में सऊदी अरब की एक कंपनी में चालक की नौकरी पर लगा था। बाद में वहा एक पुलिसकर्मी की गाडी चलाने लगा. जैद के पास से 700 ग्राम मादक मिला था, जिसके बाद सऊदी सरकार ने 15 जनवरी 2023 को जेद्दाह सेंट्रल जेल में उसे बंद कर दिया था. मुकदमें के बाद मादक पदार्थ तस्करी के जुर्म में उसे सजा-ए-मौत की सजा दी गई है। सऊदी सरकार ने सजा का आदेश वहां के आंतरिक मंत्रालय में अनुमोदन के लिए भेज दिया है। साथ ही जैद के परिजनों को भी बेटे की उचित पैरोकारी के लिए नोटिस भेजा है। खबर से परिजनों में हड़कंप मचा है। वह बचाव के लिए भागदौड़ कर रहे हैं।

You may also like